
भारत की प्राचीन जनजातियों में भील समुदाय का विशेष स्थान है। अपने साहस, तीरंदाजी कौशल और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध भील आदिवासी आज भी अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों को संजोए हुए हैं। भील इतिहास रामायण और महाभारत काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में इनकी बड़ी संख्या निवास करती है…


